{"_id":"6714bc0d0abc184edf031105","slug":"uttarakhand-news-three-smugglers-including-couple-coming-from-bareilly-arrested-with-smack-2024-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: बरेली से आ रहे दंपती समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की करीब तीन करोड़ की स्मैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: बरेली से आ रहे दंपती समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की करीब तीन करोड़ की स्मैक
Sun, 20 Oct 2024 01:49 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 20 Oct 2024 01:49 PM IST
सार
Uttarakhand News: बरेली का एक आरोपी काशीपुर निवासी दंपती को स्मैक सप्लाई करता था। वह अब तक जिले में तीन साल में 30 किलोग्राम स्मैक सप्लाई कर चुका है।
विज्ञापन
स्मैक तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलभट्टा पुलिस ने दंपती सहित तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से एक किलो 58 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
विज्ञापन
एसएसपी मणिकांत मिश्रा के अनुसार, पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब तीन करोड़ है। इनमे एक आरोपी शानू निवासी फतेहगंज पश्चिमी बरेली, काशीपुर निवासी दंपती खुर्शीद और आसमा को स्मैक सप्लाई करता था।
विज्ञापन
Dehradun News: एसटीएफ ने नकली नोटों के साथ एक आरोपी किया गिरफ्तार, 80 हज़ार रुपये किए गए बरामद
विज्ञापन
शानू अब तक जिले में तीन साल में 30 किलोग्राम स्मैक सप्लाई कर चुका है। तीनों लोग वेगनार कार से बरेली से जिले में आ रहे थे। इस दाैरान चेकिंग के समय पूछताछ में तीनों को स्मैक के साथ पकड़ा गया।
Trending Videos