{"_id":"65b8fd9f6c2f6bfa93082e0a","slug":"uttarakhand-news-crpf-jawan-who-came-home-on-leave-death-in-sitarganj-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान की मौत, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई; बेटे ने दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान की मौत, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई; बेटे ने दी मुखाग्नि
Tue, 30 Jan 2024 07:17 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 30 Jan 2024 07:17 PM IST
सार
सितारगंज में सीआरपीएफ के जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य खराब होने के कारण जवान विगत अक्टूबर में अवकाश लेकर घर आया था।
विज्ञापन
सीआरपीएफ के एक जवान की इलाज के दौरान मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सितारगंज में सीआरपीएफ के एक जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य खराब होने के कारण जवान विगत अक्टूबर में अवकाश लेकर घर आया था। स्वास्थ्य अधिक खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
थारू गौरीखेड़ा, सितारगंज निवासी सीआरपीएफ में हवलदार पद पर तैनात सुरविंदर सिंह राणा (42) पुत्र गोपाल सिंह राणा हिमाचल प्रदेश में तैनात थे। परिजनों ने बताया कि स्वास्थ्य खराब होने के कारण अवकाश लेकर घर आए हुए थे। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा; जानिए कितने मांगे रुपये
विज्ञापन
सीआरपीएफ काठगोदाम से पहुंचे जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। पोस्टमार्टम के बाद जवान के शव को तिरंगे में लपेटकर अंतिम संस्कार के लिए नानकमत्ता ले गए। जवान को उनके पुत्र युग ने मुखाग्नि दी। जवान के निधन से पत्नी सपना राणा, बेटी बैशाली और बेटा युग बेसुध हैं। दो दिन पहले 28 जनवरी को सुरविंदर की बहन का विवाह हुआ था। जिसके चलते घर में मेहमान भी आये हुए थे।