फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand News: Brother shot dead his sister in Kashipur

Uttarakhand: जिस भाई की कभी सजाई थी कलाई, उसी ने बहन के सीने पर गोली चलाई; बहनोई को भी मारने का किया प्रयास

Wed, 04 Sep 2024 02:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 04 Sep 2024 02:10 PM IST
सार

काशीपुर में भाई ने अपनी बहन की गोली मार दी। प्रेम विवाह से नाराज बड़े भाई ने इस घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Brother shot dead his sister in Kashipur
पति पवन के साथ सोनम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

प्रेम विवाह के बाद से ही सोनम की मायके वालों से बोलचाल बंद थी। रक्षाबंधन में उसके मन में कई बार मायके जाकर भाईयों की कलाई में राखी बांधने का विचार आया लेकिन वह हिम्मत नहीं जुटा पाई। कभी रक्षा का वचन देने वाला भाई ही उसे मौत दे गया।

सोनम की जेठानी पूनम ने बताया कि सोनम दोपहर में शौच के लिए पास ही के खेत में ननद की बेटी निशा के साथ गई थी। इसी दौरान पहले से खेत में घात लगाए बैठे राजीव ने उसे गोली मार दी। निशा चीखते-चिल्लाते हुए घर की ओर दौड़ी। इसी बीच आरोपी राजीव भी सोनम के घर पहुंच गया और घर के अंदर पवन को ढूंढते हुए फायर झोंक दिया। उस वक्त पवन घर पर नहीं था। घर पर जेठानी पूनम, उसके दो बच्चे आरुषी और वरुण थे। बच्चे कमरे में सो रहे थे। पूनम ने बताया कि जब उसने राजीव को रोकना चाहा तो उसने उसे भी गोली मारने की धमकी देते हुए दो और फायर कर दिए। घर से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand News: प्रेम विवाह से खफा बड़े भाई ने गर्भवती बहन को गोली मारी, दूसरी बिरादरी के युवक से की थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

नन्ही निशा ने बताया आंखों देखा हाल
नौ वर्षीय निशा घटना से डरी-सहमी घर के आंगन में चारपाई पर बैठी हुई थी। जब अमर उजाला संवाददाता ने घटना के बारे में पूछा, तो बच्ची ने डरे हुए लहजे में बताया कि मैं मामी के साथ खेत में गई थी। मामी बोली कि तू यहां रुक मैं शौच करके आती हूं। मैं कुछ दूरी पर खड़ी रही। इसी बीच मामी का भाई सामने खेत से निकल कर आया और मामी पर तमंचे से गोली चला दी। गोली लगते ही मामी खेत में गिर गईं।

 

बहन गिड़गिड़ाती रही, भाई ने चला दी गोली
मासूम निशा ने बताया कि जब मामी का भाई तमंचा लेकर उनके सामने खड़ा हुआ तो मामी हाथ जोड़कर उससे माफी मांगते हुए गिड़गिड़ा रही थीं। वह बोली, भाई मुझे छोड़ दे, मेरे बच्चे पर रहम खा, लेकिन भाई ने एक नहीं सुनी और उनके सीने पर गोली चला दी।

 

घर में सबसे छोटी थी सोनम
ग्रामीणों ने बताया कि सोनम पांच भाई और दो बहनों में सबसे छोटी थी। परिवार में भाइयों व बहनों की शादी परिवारवालों की मर्जी से हुई थी लेकिन सोनम ने घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर पास के ही गांव महुआडाली के युवक से विवाह कर लिया। तभी से परिवार वालों ने सोनम से नाता तोड़ रखा था लेकिन कभी विरोध नहीं जताया था। हालांकि, बड़े भाई ने अपने मन में रंजिश रखी थी और इसी के चलते मंगलवार को घटना को अंजाम दे डाला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed