फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand Madrasa Board exams from June 13

उत्तराखंड मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 13 जून से

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Madrasa Board exams from June 13
मोहम्मद यामीन, उप रजिस्ट्रार उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद। - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद की अरबी-फारसी की मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल, फाजिल परीक्षा 13 जून से होगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिषद के उप रजिस्ट्रार मोहम्मद यामीन ने बताया कि 3108 परीक्षार्थियों के लिए प्रदेश में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर में छह, हरिद्वार में दो, देहरादून और नैनीताल में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। ऊधमसिंह नगर जिले के सर्वाधिक 1972 परीक्षार्थी हैं। 13 जून से शुरू होने वाली यह परीक्षा 20 जून तक चलेगी। सुबह 8 से 11 बजे तक एक ही पाली का कार्यक्रम तय किया गया है। 17 और 19 जून को दो दिन का अवकाश रहेगा। परीक्षा में देहरादून से 170, हरिद्वार से 771, नैनीताल से 195 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें मुंशी के 486, मौलवी के 830, आलिम के 649, कामिल के 825 व फाजिल के 318 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

यहां होंगी परीक्षाएं
देहरादून में मदरसा अबुल कलाम आजाद बड़ा भारूवाला, नैनीताल में मदरसा ईशातुल हक किदवईनगर हल्द्वानी, हरिद्वार में मदरसा अरबिया रहमानिया रुड़की, मदरसा नूर साबरी हाईस्कूल बहादराबाद, ऊधमसिंह नगर में मदरसा अरबिया अहले सुन्नत बदरूल उलूम जसपुर, मदरसा इस्लामिया मिस्सरवाला, मदरसा गरीब नवाज केलाखेड़ा, मदरसा अलहिदायत उल इस्लाम केलाखेड़ा, मदरसा फैजुल मुस्तफा रुद्रपुर, मदरसा गौसिया इस्लामनगर खटीमा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा का कार्यक्रम परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करा दिया गया है। उसके बाद भी अगर किसी परीक्षार्थी को असुविधा हो तो वह जानकारी के लिए परिषद कार्यालय से संपर्क कर सकता है। परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी हो इसके प्रयास किए जा रहे हैं।
- मोहम्मद यामीन, उप रजिस्ट्रार उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed