{"_id":"5dd191cc8ebc3e55080096d1","slug":"uttarakhand-champion-defeating-chhattisgarh-kashipur-news-hld3644288135","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ को हराकर उत्तराखंड चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ को हराकर उत्तराखंड चैंपियन
विज्ञापन
देहरादून में विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपते अतिथि।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। देहरादून में तीन दिनी राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने छत्तीसगढ़ की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। काशीपुर के ऋतिक और अमृत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
15 से 17 नवंबर तक देहरादून में राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें गुजरात, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और उत्तराखंड की टीम ने प्रतिभाग किया। 15 नवंबर को क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड ने यूपी को 48-35 से हराया। 16 नवंबर को उत्तराखंड ने गुजरात की टीम को 36-29 से रौंदा।
रविवार को उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। उत्तराखंड की टीम छत्तीसगढ़ की टीम को 39-35 से पछाड़कर चैंपियन बनी। उत्तराखंड की टीम में ऋतिक कांबोज, सुमित कांबोज, मनीष कांबोज, प्रदीप, दीपक, आदर्श, अंजुल, गुलशन शामिल रहे।
विज्ञापन
तीन खिलाड़ियों ने बिना कोच के खुद की तैयारी
काशीपुर। कचनाल गुंसाई निवासी मैन ऑफ द मैच चुने गए ऋतिक कांबोज ने बताया कि वह, सुमित कांबोज, मनीष कांबोज पिछले चार वर्षों से बिना कोच के घर के पीछे खाली भूखंड में कबड्डी की तैयारी कर रहे हैं।
2016 बाजपुर में राज्य स्तरीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता से उनका उत्तराखंड की टीम में चयन हुआ। बेहतर प्रदर्शन के दम पर उसी वर्ष उत्तराखंड की टीम में खेलते हुए राष्ट्रीय स्तर टीम को जिताया।
जनवरी 2017 को श्रीलंका में अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में भी प्रदेश की टीम विजेता रही। इस वर्ष भी दूसरी बार नेशनल चैंपियन बनी है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता से पूर्व ही संपर्क होने पर हरियाणा के कबड्डी कोच सुरेंद्र सिंह ने 10 दिन का निशुल्क प्रशिक्षण दिया।