Uttarakhand: बाजपुर में यूपी बॉर्डर पर दर्दनाक हादसा, कैंटर ने टेंपो को मारी टक्कर, दो किशोरों की मौत
Uttarakhand Accident News: बाजपुर के गांव बहादुरगंज निवासी अर्जुन, निशांत और रवि अपने रिश्तेदार की तेरहवीं रस्म में रामपुर के गांव ढिलिया टांडा गए थे। देर शाम टेंपो से वह वापस लौट रहे थे। तभी कैंटर ने टेंपो को टक्कर मार दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के बाजपुर में यूपी बॉर्डर पर शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। कैंटर ने सवारियों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में बाजपुर निवासी दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। टेंपो में सवार चार महिलाएं भी चोटिल हुई हैं। सूचना पर यूपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक सहित कैंटर को कब्जे में ले लिया। मृतक अर्जुन 11वीं और निशांत 10 वीं का छात्र था।
जानकारी के अनुसार, बाजपुर के गांव बहादुरगंज निवासी अर्जुन, निशांत और रवि अपने रिश्तेदार की तेरहवीं रस्म में रामपुर के गांव ढिलिया टांडा गए थे। शुक्रवार देर शाम टेंपो से वह वापस लौट रहे थे। तभी रामपुर रोड चेक पोस्ट के पास सामने से आ रहे एक कैंटर ने टेंपो को टक्कर मार दी।
Dehradun: दीवार गिरने से युवती की मौत के मामले में डीएवी कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लापरवाही आई सामने
हादसे में अर्जुन(15) की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में निशांत(16) को बाजपुर सीएचसी में लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रवि को बाजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलने पर यूपी के मसवासी चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह, सीओ अनुज चौधरी, स्वार कोतवाल कोमल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। वहीं , पुलिस ने कैंटर और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है।