फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand Accident News canter hits tempo two Boys Died on UP border in Bazpur

Uttarakhand: बाजपुर में यूपी बॉर्डर पर दर्दनाक हादसा, कैंटर ने टेंपो को मारी टक्कर, दो किशोरों की मौत

Fri, 20 Oct 2023 10:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 20 Oct 2023 10:13 PM IST
सार

Uttarakhand Accident News: बाजपुर के गांव बहादुरगंज निवासी अर्जुन, निशांत और रवि अपने रिश्तेदार की तेरहवीं रस्म में रामपुर के गांव ढिलिया टांडा गए थे। देर शाम टेंपो से वह वापस लौट रहे थे। तभी कैंटर ने टेंपो को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Uttarakhand Accident News canter hits tempo two Boys Died on UP border in Bazpur
हादसे के बाद घायल को अस्पताल लेजाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के बाजपुर में यूपी बॉर्डर पर शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। कैंटर ने सवारियों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में बाजपुर निवासी दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। टेंपो में सवार चार महिलाएं भी चोटिल हुई हैं। सूचना पर यूपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक सहित कैंटर को कब्जे में ले लिया। मृतक अर्जुन 11वीं और निशांत 10 वीं का छात्र था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बाजपुर के गांव बहादुरगंज निवासी अर्जुन, निशांत और रवि अपने रिश्तेदार की तेरहवीं रस्म में रामपुर के गांव ढिलिया टांडा गए थे। शुक्रवार देर शाम टेंपो से वह वापस लौट रहे थे। तभी रामपुर रोड चेक पोस्ट के पास सामने से आ रहे एक कैंटर ने टेंपो को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


Dehradun:  दीवार गिरने से युवती की मौत के मामले में डीएवी कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लापरवाही आई सामने

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में अर्जुन(15) की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में निशांत(16) को बाजपुर सीएचसी में लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रवि को बाजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सूचना मिलने पर यूपी के मसवासी चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह, सीओ अनुज चौधरी, स्वार कोतवाल कोमल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। वहीं , पुलिस ने कैंटर और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed