{"_id":"694af01f5fc244aad70f95bc","slug":"utility-shifting-of-drinking-water-and-electricity-lines-will-take-place-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-134724-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पेयजल व बिजली लाइनों की होगी यूटिलिटी शिफ्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पेयजल व बिजली लाइनों की होगी यूटिलिटी शिफ्टिंग
Wed, 24 Dec 2025 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। काशीपुर बाईपास के चौड़ीकरण की कवायद तेज हो गई है। पहले चरण में यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम होगा। इसके तहत पेयजल व बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा।
मंगलवार को विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय में काशीपुर बाईपास और इंद्रा चौक से अटरिया मंदिर तक चौड़ीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान और ऊर्जा निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण कार्य शुरू करने के लिए शासन स्तर पर प्रगति हो रही है। 19 दिसंबर को इसी कार्य को लेकर सीएम धामी के निर्देश पर लोनिवि सचिव पंकज पांडेय के साथ बैठक हुई थी।
जिसमें बाईपास चौड़ीकरण को अंतिम रूप देते हुए सभी तकनीकी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। जिस पर सचिव ने सहमति व्यक्त कर दी है। विधायक ने बताया कि रुद्रपुर कुमाऊं का एकमात्र ऐसा शहर होगा जहां बाईपास चौड़ीकरण में यूटिलिटी शिफ्टिंग होगी। बिजली के तारों के जाल से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
बैठक में विधायक को जल संस्थान व ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने जानकारी दी कि अगले सप्ताह में यूटिलिटी शिफ्टिंग का डिजाइन तैयार कर पीडब्लूडी को दे दिया जाएगा। पीडब्लूडी वित्त स्वीकृति के लिए भेजेगा। सड़क दोनों ओर 60-60 फीट चौड़ी होगी। बैठक में पीडब्लूडी के अधीक्षण अभियंता अनिल पांगती, अधिशासी अभियंता गजेंद्र कुमार, ईई केशव लाल, जेई हरीश बसेड़ा आदि मौजूद रहे।
-- -- -- --
प्राधिकरण को 32 करोड़ जारी
विधायक अरोरा ने बताया कि उनके दिए प्रस्ताव के आधार पर स्वीकृत डीडी चौक से अटरिया मोड़ तक चौड़ीकरण कार्य के लिए प्राधिकरण को 32 करोड़ की रुपये जारी किए गए हैं। पहले चरण का कार्य इंद्रा चौक से डीडी चौक तक प्रारंभ हो चुका था, मगर तकनीकी खामियों व विभाग की सुस्त कार्यशैली के चलते निर्माण कार्य तेज गति से नहीं हो पा रहा था। इसको लेकर उन्होंने पीडब्लूडी, जल संस्थान व ऊर्जा निगम के अधिकारियों से नाराजगी जताई।