फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   US Nagar fourth in 100 Days employment Scheme

Udham Singh Nagar News: 100 दिन का रोजगार देने में यूएस नगर चौथे स्थान पर

Tue, 11 Mar 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 11 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
US Nagar fourth in 100 Days employment Scheme
मनरेगा : वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगा जिला
विज्ञापन

रुद्रपुर। मनरेगा में ऊधमसिंह नगर 100 दिन का रोजगार देने के मामले में प्रदेश में चौथे नंबर पर है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक तीसरे नंबर पर पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।
गांवों में निवास करने वाले गरीब तबके के लोगों को पांच किमी के दायरे में मनरेगा के तहत 100 दिन का रोजगार देने का प्रावधान है। प्रदेश में जॉबकार्ड धारक परिवारों को 100 दिन का रोजगार देने में उत्तरकाशी पहले, देहरादून दूसरे और टिहरी तीसरे स्थान पर है। ऊधमसिंह नगर जिला इसमें चौथे स्थान पर है। जिले में कुल 99817 परिवारों के 1,56,269 लोग जाॅब कार्ड धारक हैं। बीते दिनों विकासखंडों की ओर से सामग्री मद पर अधिक ध्यान देने से मनरेगा श्रमिकों को कम रोजगार उपलब्ध हाे पाए।
विज्ञापन

इधर ग्राम विकास विभाग ने प्रतिदिन इसकी मॉनिटरिंग शुरू की। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक की रोजाना समीक्षा की गई तो इसमें तेजी आई। अब जिला प्रदेश में चौथे नंबर पर पहुंच गया है। विभाग की कोशिश है कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक जिले को तीसरे नंबर पर लाया जाए। जिले में 91 से 99 दिन के रोजगार वाले कुल 655 तो 81 से 90 दिन का रोजगार पाए 1177 श्रमिक परिवार हैं। ऐसे में बचे दिनों में इन्हें लगातार रोजगार दिए जाने से जिला एक स्थान ऊपर उठकर तीसरे नंबर पर पहुंच सकता है। डीडीओ सुशील मोहन डोभाल ने बताया कि प्रतिदिन ब्लाकवार समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

सभी बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं कि मनरेगा श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराए। बचे दिनों में 80 से 100 दिन के बीच वाले परिवारों को लगातार काम उपलब्ध कराएं। प्रयास है कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक जिले को तीसरे नंबर पर लाया जाए। - मनीष कुमार, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed