फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   US Nagar District Excise Officer Gets Notice

Udham Singh Nagar News: शराब के ठेकों के बैंक गांरटी में फर्जीवाड़े पर अब आया नया अपडेट

Tue, 10 Oct 2023 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 10 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
US Nagar District Excise Officer Gets Notice
बैंक गारंटी में फर्जीवाड़े पर आबकारी अधिकारी को नोटिस
विज्ञापन

अमर उजाला ने तीन अक्तूबर के अंक में फर्जीवाड़े को किया था उजागर
रुद्रपुर। जिले में शराब के 12 ठेकों की बैंक गारंटी में फर्जीवाड़ा उजागर होने और रिपोर्ट मुख्यालय पहुंचने के बाद आबकारी आयुक्त ने जिला आबकारी अधिकारी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

जिले में आबकारी विभाग की ओर से आवंटित किए गए देसी और विदेशी शराब के 12 ठेकों में प्रतिभूति की एवज में रामपुर के मसवासी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से बनी बैंक गारंटी लगाई गई थी। ये मामला विधानसभा सत्र में हुई विभाग की बैठक में भी उठा था लेकिन मुख्यालय तक चर्चा के केंद्र में रहने के बावजूद मामले को दबाने की कोशिश की गई थी। संयुक्त आयुक्त केके कांडपाल ने मामले की जांच की तो यूपी से बैंक से बनाई कर विभाग में जमा की गई बैंक गारंटी फर्जी होने की तस्दीक हुई थी।
विज्ञापन

रामपुर जिले से मसवासी के बैंक ऑफ बड़ौदा की जिस शाखा से बैंक गारंटी बनाई गई थी, उसके प्रबंधक ने शराब के ठेकों के लिए कोई गारंटी बनाने से इनकार कर दिया था। अमर उजाला ने तीन अक्तूबर के अंक में फर्जीवाड़े को उजागर किया था। इसके बाद संयुक्त आयुक्त ने अपनी रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी थी। सूत्र बताते हैं कि मामले से बचने के लिए फर्जी बैंक गारंटी को हटाकर नई बैंक गारंटी लगाने की कोशिश की हुई। पूरे मामले में एक अधिकारी की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है और ये अधिकारी चर्चित रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
उधम सिंह नगर के जिला आबकारी अधिकारी को नोटिस जारी कर मामले में जवाब मांगा गया है। नोटिस का जवाब मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। कहा कि इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया गया है। पूर्व में ही सभी जिलों के अधिकारियों को बैंक गारंटी के बारे में जांच करने के आदेश दिए गए थे। -हरि चंद्र सेमवाल, आबकारी आयुक्त, उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed