फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   US Gar got second place in the aspirational districts across the country

देशभर के आकांक्षी जिलों में यूएसनगर को मिला दूसरा स्थान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
US Gar got second place in the aspirational districts across the country
नीति आयोग की ओर से ऑफिशियल हैंडल से किया गया ट्वीट। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। देश के 115 पिछड़े जिलों में शुमार यूएसनगर को वित्तीय समावेशन और कौशल विकास सेक्टर में दूसरी रैंक हासिल हुई है। देशभर में बीते अक्तूबर और नवंबर में बेहतर कार्य लिए जिले को दूसरी रैंक मिलने के साथ ही तीन करोड़ रुपये की धनराशि मिलेगी। इसके लिए डीएम के निर्देश पर सीडीओ प्रोजेक्ट तैयार करने में जुटे हैं। इस श्रेेणी में पहला स्थान यूपी के श्रावस्ती जिले को मिला है। इस संबंध में नीति आयोग ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट भी किया है।
विज्ञापन

दरअसल देशभर के आकांक्षी जिलों में उत्तराखंड से हरिद्वार और यूएसनगर को शामिल किया गया है। इसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, कौशल विकास एवं वित्तीय समावेशन में होने वाले कार्यों की नीति आयोग निगरानी करता है। आयोग की ओर से इन संकेतांक बिंदुओं को लेकर समय-समय पर निर्देश भी दिए जाते हैं।
विज्ञापन

साथ ही समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट के आधार पर जिलों की रैंकिंग जारी की जाती है। वर्ष 2019 में शिक्षा के क्षेत्र में भी जिले को दूसरा स्थान मिल चुका है। वित्तीय समावेशन और कौशल विकास सेक्टर के तहत प्रधानमंत्री जनधन योजना, मुद्रा योजना, कौशल विकास के तहत चिह्नित बेरोजगारों को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार को प्रेरित करने, डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने सहित अन्य बेहतर कार्य करने पर यूएसनगर को देशभर के आकांक्षी जिलों में दूसरा स्थान हासिल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने प्रदेश के मुख्य सचिव के साथ ही डीएम को पत्र भेजकर जानकारी दी है। उन्होंने बेहतर कार्य करने के लिए जिले की टीम को बधाई दी है। उन्होंने इसके लिए तीन करोड़ रुपये का एक्शन प्लान भेजने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ हिमांशु खुराना ने बताया कि बेहतर कार्य और मेहनत के परिणाम स्वरूप जिले को दूसरी रैंक मिली हैं।

वित्तीय समावेशन में हुए कार्य
जनधन खाते - सात लाख आठ हजार 903
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना - 97 हजार 908 (लाभार्थी)
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना - चार लाख 63 हजार 780 (लाभार्थी)
प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना - 45 हजार 570 (लाभार्थी)
जनधन खाते को आधार लिंक से जोड़ने की दर - 82.90 फीसदी
वित्तीय समावेशन और कौशल विकास में अक्तूबर और नवंबर की प्रगति के आधार पर हुई रैकिंग में देशभर में जिले को दूसरा स्थान मिलना बड़ी उपलब्धि है। बेहतर टीम वर्क की वजह से यह संभव हो सका है। इस संबंध में एक्शन प्लान बनाकर 20 जनवरी तक नीति आयोग को भेजना है। सीडीओ एक्शन प्लान तैयार कर रहे हैं। - रंजना राजगुरु, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed