{"_id":"6a5a811c29bc4c92e502a40b","slug":"upapa-will-launch-a-jan-samvad-yatra-public-dialogue-march-from-khatima-starting-august-9-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-144459-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: उपपा नौ अगस्त से खटीमा से जन संवाद यात्रा करेगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: उपपा नौ अगस्त से खटीमा से जन संवाद यात्रा करेगी शुरू
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) नौ अगस्त से खटीमा से राज्यव्यापी जन संवाद यात्रा शुरू करेगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष प्रभात ध्यानी और महासचिव दिनेश उपाध्याय ने विभिन्न जन संगठनों से संपर्क कर रणनीति पर चर्चा की।
पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्र, किसान, महिलाएं और मजदूर विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है और माफियाओं के सहारे चल रही है।
उपपा के अनुसार जनसंवाद यात्रा के माध्यम से जनता से सीधे संवाद कर विभिन्न जन मुद्दों को उठाया जाएगा। यात्रा का पहला चरण खटीमा से शुरू होकर जसपुर में समाप्त होगा। इसके बाद पार्टी सहयोगी संगठनों के साथ पूरे प्रदेश में जन संवाद यात्रा निकालेगी।