फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   UP Roadways bus crushed hotel manager

यूपी रोडवेज की बस ने होटल प्रबंधक को कुचला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
UP Roadways bus crushed hotel manager
काशीपुर में मृतक अनमोल नागपाल की फाइल फोटो। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। यूपी रोडवेज की बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार होटल प्रबंधक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होटल प्रबंधक को सरकारी अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। तिमरी डिग्गी रानीखेत निवासी नवीन कांडपाल (42) पुत्र शिवदत्त का विवाह 15 वर्ष पूर्व कटोराताल निवासी ममता से हुआ था।
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व नवीन परिवार के साथ काशीपुर के मोहल्ला कटोराताल में आकर रहने लगे थे। पास में ही उनकी ससुराल भी है। नवीन बाजपुर रोड स्थित होटल गौतमी हाईट्स में प्रबंधक थे। उनकी पत्नी ममता कचनालगाजी स्थित निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। शुक्रवार को पत्नी ममता को स्कूल छोड़ने के बाद वह सुबह करीब आठ बजे स्कूटी से होटल जा रहे थे।
विज्ञापन

कोर्ट रोड पर साहनी रिजॉर्ट के पास सामने यूपी के मुरादाबाद डिपो की बस यूपी (21/ एएन 3497) ने टक्कर मार दी। दुघर्टना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। उधर से गुजर रहे अस्पताल कर्मी हरीश ने घायल नवीन को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने नवीन को मृत घोषित कर दिया। नवीन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र मानस (11) और लक्ष्य कांडपाल (5) हैं। दोनों पुत्र कुंडेश्वरी रोड स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

××××××××××××
सड़क हादसे में घायल बीबीए प्रथम के छात्र की मौत
काशीपुर। दो दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र ने दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, एक निजी अस्पताल में भर्ती दूसरे छात्र की हालत में सुधार बताया गया है।
आईटीआई क्षेत्र में सैनिक कॉलोनी निवासी अनमोल नागपाल (18) पुत्र अनूप नागपाल, शैलेष रतूड़ी (16) पुत्र डीएन रतूड़ी और दिव्यांशु 26 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे स्कूटी से घर लौट रहे थे। केलामोड़ के पास स्कूटी एक डंपर से टकरा गई।
इस हादसे में अनमोल और शैलेष गंभीर रूप से घायल हो गए। राह चलते लोगों ने दोनों घायलों को चामुंडा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से अनमोल को दिल्ली रेफर किया गया। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे सफदरजंग हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई।

अनमोल बाजपुर रोड स्थित एससी गुड़िया आइएमटी में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके पिता अनूप एक मोबाइल कंपनी में नौकरी करते हैं, जबकि मां अनिता रेडीमेड की दुकान चलाती है। एक भाई मधुर पढ़ाई कर रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed