फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Unloaded rice in the warehouse without signing the invoice to SMI

चालान पर एसएमआई के हस्ताक्षर कराए बिना ही बेयर हाउस में उतार दिया चावल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Unloaded rice in the warehouse without signing the invoice to SMI
सितारगंज। नगर के राज्य भंडारण गृह में एसएमआई के बिना हस्ताक्षर वाले चालान पर ही राइस मिलरों का चावल उतारने का मामला सामने आया है। शिकायत पर संयुक्त मजिस्ट्रेट भंडारण गृह पहुंचे और मामले की जांच की। उन्होंने वेयर हाउस के अभिलेख भी चेक किए। साथ ही चावल की गुणवत्ता की भी जांच की। संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने बताया कि एसएमआई के बिना हस्ताक्षर के चावल उतारने के मामले में एसएमआई से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
विज्ञापन

सरकारी विभागों में अवकाश के बावजूद शनिवार को एसएमआई दफ्तर की एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने राइस मिलरों का चावल वेयर हाउस में उतरवाना शुरू कर दिया। चालान पर एसएमआई के हस्ताक्षर न होने पर हंगामा खड़ा हो गया। लोगों ने इसकी शिकायत संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार से की तो उन्होंने तत्काल पहुंचकर जांच की। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बताया कि करीब दस ट्रक चावल उतार लिया गया। चालान पर एसएमआई के हस्ताक्षर नहीं थे। जांच के दौरान एसएमआई ने आकर चालान पर हस्ताक्षर किए। चावल की गुणवत्ता को परखने के लिए तकनीकी टीम से चावल की भी जांच कराई। जांच में गुणवत्ता सही मिली है।
विज्ञापन

बताया कि एसएमआई से मामले में स्पष्टीकरण लिया जाएगा। राज्य भंडारण गृह के प्रभारी एचएस टोलिया ने बताया कि वेयर हाउस में करीब 417 मीट्रिक टन चावल आना है। इसी क्रम में ट्रक भरकर आए थे। दस ट्रकों को कांटे पर तुलवाकर पास भी किया गया। राइस मिलरों ने बताया कि बारिश के कारण ट्रकों में चावल लदा खड़ा था। व्यापारियों पर वाहनों का अतिरिक्त किराया चढ़ रहा है। इस वजह से एसएमआई को चावल उतारने को कहा तो उन्होंने अनुमति दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed