{"_id":"62081ae8e2580c1c4e56b733","slug":"uniform-civil-code-will-be-followed-in-uttarakhand-rudrapur-news-hld453575054","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा सरकार बनने पर यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेंगे : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा सरकार बनने पर यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेंगे : सीएम
विज्ञापन
रुद्रपुर में आयोजित भाजपा की जनसभाको संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। अमर उजाला
- फोटो : HALDWANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा के दोबारा सत्ता में आने के बाद सबसे पहले यूनिफार्म सिविल कोड (समान नागरिक संहिता) लागू किया जाएगा। इससे सभी धर्मों के नागरिकों के लिए समान कानून लागू हो जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद यूनिफार्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए कमेटी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस कमेटी में न्यायविदों, सेवानिवृत्त लोगों और प्रबुद्धजन को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूनिफार्म सिविल कोड लागू होने के बाद किसी भी धर्म व जाति के लोगों के साथ अन्याय नहीं होगा। सभी को समान नागरिकता का अधिकार मिलेगा।
क्या है यूनिफार्म सिविल कोड
रुद्रपुर। यूनिफॉर्म सिविल कोड का अर्थ है प्रत्येक नागरिक को एक समान कानून का अधिकार। यह एक प्रकार का पंथ निरपेक्ष कानून है। यह कानून सभी धर्मों और जातियों के लोगों पर एक समान रूप से लागू होगा। विवाह, तलाक व जमीन जायदाद के बंटवारे में सभी धर्मों के लिए एक ही कानून होगा।