फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Underpass will be soon

चकरपुर आलापुर मार्ग पर भूमिगत पुल निर्माण प्रक्रिया जल्द: शिक्षा मंत्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Underpass will be soon
बाजपुर के गांव चकरपुर में कार्यक्रम को संबोधित करते शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि गदरपुर विधानसभा के गांव चकरपुर के सुंदरीकरण के लिए धन की कमी नहीं आएगी। आलापुर-चकरपुर मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग पर भूमिगत पुल निर्माण के लिए 20 अप्रैल को टेंडर होंगे। उसके बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। इस दौरान पांडेय ने राज्य वित्त आयोग मद से करीब 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली चकरपुर गांव में रेलवे क्रासिंग तक 800 मीटर सीसी टाइल्स मार्ग का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

सोमवार को गांव चकरपुर स्थित साप्ताहिक बाजार मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि प्रत्येक ब्लाक में दो अटल विद्यालय बनाएंगे। पांडेय ने गांव में जल और बिजली आपूर्ति नियमित रूप से रखने, चकरपुर माइनर की सफाई गर्मी के मौसम में दो बार सफाई करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। तहसीलदार प्रेम सिंह चौहान से क्षेत्र में दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम का संचालन करतार सिंह ने किया। वहां प्रधान मुनेश देवी, जिपं सदस्य हरजसपाल हैरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्देव कांबोज, अशोक कांबोज, सूरज जोशी, मंजीत राजू, सुभाष, रामौतार, हेमकांडपाल, विचित्र सिंह, अमर पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed