{"_id":"6a6113bac03df8c7eb0aaa65","slug":"undergraduate-student-found-hanging-under-suspicious-circumstances-rudrapur-news-c-8-1-hld1026-804526-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी मिली स्नातक की छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी मिली स्नातक की छात्रा
Thu, 23 Jul 2026 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
शक्तिफार्म। अरविंद नगर गांव निवासी स्नातक की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। छात्रा की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार अरविंद नगर निवासी नेहा अधिकारी एक निजी महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसके पिता आनंद अधिकारी राजमिस्त्री हैं जबकि माता कौशल्या अधिकारी खेतों में मजदूरी करती हैं। बताया गया कि घटना के समय नेहा घर में अकेली थी। सुबह करीब 10 बजे पास में रहने वाली उसकी ताई लक्ष्मी अधिकारी उसके घर पहुंचीं तो नेहा रसोईघर में छत की लकड़ी से चुनरी के फंदे पर लटकी मिली। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे फंदे से उतारकर उप जिला चिकित्सालय सितारगंज ले गए। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद