{"_id":"574d6b534f1c1b7c2810a2c5","slug":"uncontrolled-tractor-trolley-crushed-the-innocent-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने मासूम को कुचला, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने मासूम को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 31 May 2016 04:15 PM IST
विज्ञापन
बिलखती मां
- फोटो : अमर उजाला
अनियंत्रित ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली ने घर के बाहर खेल रहे मासूम को कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को वमुश्किल भीड़ से छुड़ाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। लोगों ने ओवर लोडेड वाहनों पर रोक लगाने की मांग की।
ग्राम जगदीशपुर बेतिया बिहार निवासी अकील अंसारी यहां फुलसुंगी में मजदूरी का काम करता है। उसका परिवार भी उसी के साथ रहता है। सोमवार को अकील का दो साल का पुत्र शमशाद घर के सामने की खेल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने शमशाद को अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया।
जिससे उसकी मौके पर ही मौत गई। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई लगा दी। सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष सुशील कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे गए ओर उन्हें चालक को छुड़ाकर ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
लोगों ने ओवर लोडेड वाहनों को बंद करने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। साथ ही इस मामले से एसएसपी को अवगत कराने की बात कही। ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।