{"_id":"627565fddd8c3c290b05051b","slug":"uncontrollable-dumper-tramples-bike-father-dies-son-injured-kashipur-news-hld4617844162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू डंपर ने बाइक को रौंदा, पिता की मौत, पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू डंपर ने बाइक को रौंदा, पिता की मौत, पुत्र घायल
विज्ञापन
मृतक हुकुम सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। तेज गति से जा रहे डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। घायल किशोर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
रामनगर रोड के ग्राम हिम्मतपुर निवासी हुकुम सिंह (45) बृहस्पतिवार की शाम अपने पुत्र विशेष सिंह (13) के साथ ग्राम प्रतापपुर बाजार गया था। वहां से खरीदारी कर रात करीब सवा नौ बजे दोनों पिता-पुत्र बाइक से वापस लौट रहे था। हल्दुआ बैरियर के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने हुकुम सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल विशेष सिंह का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। हुकुम सिंह बागवानी का काम करता था। उसके परिवार में चार पुत्रियां और दो पुत्र हैं। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया है। (संवाद)