{"_id":"5cfff634bdec22077b45a1f5","slug":"uncontrollable-car-collides-with-tree-death-of-two-moussere-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार पेड़ से टकराई, दो मौसेरे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार पेड़ से टकराई, दो मौसेरे भाइयों की मौत
Wed, 12 Jun 2019 12:13 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर के गड़प्पू जंगल में दुर्घटनाग्रस्त कार की जांच पड़ताल करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाढूंगी थाना अंतर्गत गड़प्पू जंगल में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने दो मौसेरे भाइयों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल युवक का इलाज हल्द्वानी निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर को काशीपुर की प्रकाश कॉलोनी महुआखेड़ागंज निवासी अक्रांत सिंह (20) पुत्र सुखदेव सिंह और उसका मौसेरा भाई जपनीत सिंह (17) पुत्र अवतार सिंह निवासी बाजपुर के गांव बेरिया दौलत और तीसरा साथी तनवीर सिंह दोराहा निवासी कार (यूके06/एन 1100) कालाढूंगी नया गांव स्थित अमर मेमोरियल पब्लिक स्कूल में किसी कार्य से गए थे।
विज्ञापन
एक साथी को कालाढूंगी छोड़कर वापस लौट रहे थे कि हल्द्वानी स्टेट हाइवे गड़प्पू जंगल में अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। बताते हैं कि कार की गति इतनी तेज थी कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें किसी वाहन से सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
डाक्टरों ने जपनीत सिंह और अक्रांत सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल तनवीर सिंह को बाजपुर के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराकर रुद्रपुर भेजा गया। वहां उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। खबर मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे।
एसएसआई राजेश कुमार यादव ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया है। बताते हैं कि तीनों साथी कालाढूंगी नया गांव स्थित अमर मेमोरियल पब्लिक स्कूल से किसी बच्चे की मार्कशीट लेने गए थे।