फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   UKD Demands No To central Univ

पंत विवि को केंद्रीय दर्जा दिया तो सड़कों पर उतरेगी यूकेडी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
UKD Demands No To central Univ
पंतनगर में प्रेस वार्ता करते यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी व अन्य। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय को केंद्रीय विवि का दर्जा दिए जाने का यूकेडी ने विरोध किया है। शनिवार को विवि के लैंबर्ट स्क्वायर विश्रामगृह में हुई वार्ता में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी और संसदीय बोर्ड के सदस्य चंद्र शेखर कापड़ी ने कहा कि विवि में विभिन्न प्रकार के घोटाले पिछले कई वर्षों से उजागर हो रहे हैं। इनकी जिनकी निष्पक्ष जांच हो। कहा कि कुलपति डॉ. तेज प्रताप को तत्काल पद से हटाया जाए। सरकार किसी ईमानदार आईएएस अधिकारी को विवि का प्रशासक नियुक्त करे। पंतनगर विवि अपने संसाधनों के माध्यम से पहले भी सक्षम था और अभी भी है लेकिन अपार संसाधनों के बावजूद विवि को केंद्र में देने की क्या आवश्यकता पड़ गई है। वहां पर जिलाध्यक्ष आनंद सिंह असगोला, एमसी पांडे, जीवन सिंह नेगी, नरेंद्र जोशी, हेम सिंह नेगी, भानू प्रताप मेहरा, भूपेश बिष्ट, उमेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed