{"_id":"5c09702cbdec2241946b47d2","slug":"udhamsingh-wins-semifinal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉक आउट जीतकर सेमीफाइनल में हारा ऊधमसिंह नगर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नॉक आउट जीतकर सेमीफाइनल में हारा ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में भिड़ती टीमें।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल विभाग और उत्तराखंड खो-खो संघ की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 14 बालक-बालिका खो-खो प्रतियोगिता में देहरादून और नैनीताल की टीमें फाइनल में पहुंचीं। प्रतियोगिता में पिथौरागढ़, टिहरी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और चमोली की टीमें नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेडियम में सुबह 11 बजे शुरू हुई खो-खो प्रतियोगिता का पहला मैच पौड़ी और नैनीताल के बीच खेला गया। सभी मैच नॉक आउट प्रणाली के तहत खेले गए। नैनीताल ने पौड़ी की टीम को 5-4 से हराया। ऊधम सिंह नगर ने चंपावत को 3-2 और अल्मोड़ा की टीम ने उत्तरकाशी को 0-10 से हराया।
विज्ञापन
सेमी फाइनल मैचों में देहरादून ने अल्मोड़ा को 9-2 और नैनीताल ने ऊधम सिंह नगर को 7-3 से हराया। बालिका वर्ग में टिहरी ने चंपावत को 0-3, देहरादून ने अल्मोड़ा को 7-2, बागेश्वर ने उत्तरकाशी को 11-0 और नैनीताल ने ऊधम सिंह नगर को 9-0 से हराया। सेमी फाइनल मुकाबले में नैनीताल ने बागेश्वर को 6-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि बालिका वर्ग का दूसरा सेमी फाइनल शुक्रवार को पौड़ी और देहरादून के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
वहां खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष वीरेश यादव, जिला क्रीडा अधिकारी रशिका सिद्दीकी, कामाक्षी कांडपाल, नागेश कुमार राजपूत, प्रदीप कोठारी, विपल्व कुमार, अनिल कांडपाल, धीरज पांडेय, हरीश दनाई, चंपा नेगी, रजत शर्मा, बृजेश दुबे, तेज सिंह राणा आदि थेे।