फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   स्कूटी सवार भाई-बहन को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

स्कूटी सवार भाई-बहन को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
स्कूटी सवार भाई-बहन को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों को ढांढस बधाते विधायक राजेश शुक्ला। - फोटो : Amar Ujala
रुद्रपुर। किच्छा-रुद्रपुर हाइवे स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार भाई-बहन को रौंद दिया। भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार की देर शाम मलसी प्रीतविहार निवासी हेमंत कुमार (16) पुत्र सुरेंद्र अपनी बहन विभा (21) को रुद्रपुर रेलवे स्टेशन में स्कूटी से छोड़ने आ रहा था। ट्रंचिंग ग्राउंड के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने स्कूटी पर टक्कर मार दी। हादसे में हेमंत की मौके पर ही मौत हो गई, विभा गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। 108 से विभा को जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। भाई बहन की मौत से घर में कोहराम मचा है। कोतवाल एनएन पंत ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। इधर, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचकर परिजनों को ढाढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed