फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल से लाखों रुपये की ठगी

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल से लाखों रुपये की ठगी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में मेरठ के डिफेंस कॉलोनी निवासी रक्षित कुमार ने बताया की वह रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कनर्ल से रिटायर्ड हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने एक विज्ञापन देखा। जिसमें भवनों व जमीन के खरीद-फरोख्त की बात कही गई थी। उन्होंने विज्ञापन में दिए नंबरों पर संपर्क किया तो वह रुद्रपुर निवासी दो युवकों का निकला। दोनों युवकों ने उन्हें रुद्रपुर बुलाया और फिर मटकोटा ले गए जहां पर उन्हें जमीन दिखाई गई। जमीन पर मकान बनाने के लिए दोनों युवकों में उससे 27 लाख 23 हजार रूपए ले लिये। आरोप है कि दोबारा उक्त युवकों ने एक और प्लाट बिंदुखेड़ा में दिखाया जिसकी कीमत 40 लाख रुपए बताई गई। विश्वास में आकर उसने दोनों युवकों को 31 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद भी उसका मकान बनाकर तैयार नहीं किया गया।आरोप है कि दोनों युवकों के मोबाइल नंबर तभी से ही बंद हो गए। उसने रुद्रपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज करानी चाही तो पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोतवाल पंत ने बताया कि नामजद गुरदीप सिंह मनदीप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed