{"_id":"5fb6185d8ebc3e9b9a4fb9b2","slug":"udham-singh-nagar1605769309","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत, जहर की आशंका","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, जहर की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र में एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मूलरूप से ग्राम बरजई थाना साही बरेली व हाल राजा कॉलोनी ट्रांजिट कैम्प निवासी सुमन उर्फ फातिमा (24) पत्नी ओमपाल उर्फ पप्पू मंगलवार की दोहपर में अपनी बच्ची व एक किराएदार के साथ घर पर थी, जबकि पति मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। इसी बीच महिला को अचानक उल्टी शुरू हो गई। किराएदार ने इसकी सूचना महिला के पति ओमपाल को दी। घर पहुंचा ओमपाल पत्नी को निजी अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ललित मोहन जोशी ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथमदृष्टया जहर से मौत की आशंका है। उन्होंने बताया की पोस्टमार्टम के बाद मौत का पता चल पाएगा।
विज्ञापन