फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पंतनगर विवि के सहयोग से बजाज ऑटो ग्रामीणों को मुहैया कराएगा आजीविका  जानकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्थान व पंत विवि में हुआ करार

पंतनगर विवि के सहयोग से बजाज ऑटो ग्रामीणों को मुहैया कराएगा आजीविका  जानकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्थान व पंत विवि में हुआ करार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
पंतनगर विवि के सहयोग से बजाज ऑटो ग्रामीणों को मुहैया कराएगा आजीविका 


जानकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्थान व पंत विवि में हुआ करार
अधिष्ठाता कृषि डा. शिवेन्द्र कश्यप व जानकी देवी बजाज संस्था के एके पांडेय अनुबंध पर हस्ताक्षर करते हुए। - फोटो : Amar Ujala
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय एवं जानकी देवी बजाज ग्राम्य विकास संस्था (बजाज ऑटो लि., पंतनगर) ने ग्रामीण परिवारों को आजीविका के क्षेत्र में नई पहल की शुरुआत की है। विवि कुलपति डा. तेज प्रताप के निर्देशन में बेरोजगारों को अपना कार्य शुरू करने के लिए जानकी देवी बजाज ग्राम्य विकास संस्था ने वित्त पोषित योजना का शुभारंभ करने के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। शनिवार को अधिठाता कृषि डा. शिवेन्द्र कश्यप व जानकी देवी ग्राम विकास संस्था के पदाधिकारियों डा. एआर जोशी व एके पांडेय ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। योजना के तहत चयनित ग्रामीणों को सब्जी व मशरूम पालन के लिए बीज, गाय- भैंस व बकरी पालन के लिए जानवर उपलब्ध करवाए जाएंगे तथा किसानों को तकनीकी जानकारी के लिए विवि के वैज्ञानिकों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। परियोजना समन्वयक व पशुचिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय में प्राध्यापक डा. संजय शर्मा ने बताया कि यह योजना अपने आप में एक नई पहल है, जो विस्थापितों को उनका जीवन यापन करने व उनका रहन-सहन सुधारने के लिए शुरू की जा रही है। ग्रामीणों को प्रशिक्षित करने के लिए जानकी देवी बजाज ग्राम्य विकास संस्था ने 38 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed