{"_id":"5f65f9798ebc3eb73b5a7519","slug":"udham-singh-nagar1600518521","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर, काशीपुर और किच्छा में 10 कंपनियों में पकड़ी 10 करोड़ की जीएसटी चोरी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रुद्रपुर, काशीपुर और किच्छा में 10 कंपनियों में पकड़ी 10 करोड़ की जीएसटी चोरी
पत्रकार वार्ता में बोलते राज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर व अन्य।
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
रुद्रपुर। रुद्रपुर, काशीपुर और किच्छा में राज्य कर विभाग की एसटीएफ टीम ने शनिवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान मास्क, सेनिटाइजर, पीपीई किट व खाद्य सामग्री बनाने वाली 10 कम्पनियों में 60 करोड़ के टर्नओवर पर 10 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी गई। शनिवार को एडिशनल कमिश्नर वीएस नगन्याल व ज्वाइंट कमिश्नर वाईके मित्तल के निर्देशन में एसटीएफ ने तीनों शहरों की 10 मास्क, सेनिटाइजर व पीपीई किट व खाद्य सामग्री बनाने वाली कम्पनियों में छापेमारी की थी। एसटीएफ के रुद्रपुर मंडल प्रभारी रजनीश यशस्वी ने बताया कि छापेमारी से पहले सीएमओ से सभी कम्पनियों की जानकारी ली गई थी। शनिवार को 10 टीमों के 40 से अधिक कर्मियों ने कार्रवाई की। 60 करोड़ के टर्नओवर पर 10 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी। सुबह 11 बजे से हुई कार्रवाई दोपहर डेढ़ बजे तक जारी रही। कार्रवाई से कम्पनियों में हड़कंप मचा रहा। एसटीएफ प्रभारी ने बताया कि कुछ कम्पनियों ने 18 प्रतिशत जीएसटी पर पांच प्रतिशत जीएसटी जमा की। जबकि कुछ कम्पनियों ने कोई शुल्क जमा नहीं किया। टीम में रुद्रपुर, काशीपुर, हल्द्वानी व किच्छा के कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।