फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पंंतनगर विवि में ठेका कर्मियों के समर्थन में कांग्रेसियों ने दिया धरना

पंंतनगर विवि में ठेका कर्मियों के समर्थन में कांग्रेसियों ने दिया धरना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
पंंतनगर विवि में ठेका कर्मियों के समर्थन में कांग्रेसियों ने दिया धरना
पंतनगर में ठेका कर्मियों के समर्थन में सांकेतिक धरना देते कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट व अन्य। - फोटो : Amar Ujala
पंतनगर। ठेका कर्मियों की समस्याओं पर पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रशासन भवन के पूर्वी गेट पर धरना दिया। उन्होंने कहा कि जिन इकाइयों व महाविद्यालयों से ठेका कर्मियों की छंटनी की गई है, उन सभी को उनके पद के अनुरूप कार्य दिया जाए, विवि में नियोजित ठेका कर्मियों से 15-20 दिन प्रतिमाह कार्य कराया जा रहा है। इन सभी कर्मियों से पूर्व की भांति 26 दिन का कार्य सुनिश्चित किया जाए। कुक्कट अनुसंधान केेंद्र की एक इकाई को बंद कर दिया गया है, इसे तुुरंत चालू किया जाए। शोध केंद्रों के विभिन्न प्रक्षेत्रों पर फसलों के परीक्षण के लिए नियमित व ठेका कर्मियों से कार्य संपादित कराए जाते रहे हैं। इसी प्रकार विवि फार्म में भी नियमित व ठेका कर्मियों से कार्य लिया जाता है। बिष्ट ने कहा कि विवि स्तर पर शोध केंद्रों व विवि फार्म में बुआई, सिंचाई, बंंध बनाने, सिंचाई, नालियां, ट्रांसप्लांटिंग, गैप फिलिंग, बीडिंग, रोगिंग, खाद डालने व कटाई मड़ाई आदि के लिए प्रति एकड़ की दरों पर कराने की कार्यवाही शुरू की जा चुकी है, जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। ऐसे कार्यों को प्रति एकड़ की दर से कराए जाने से शोध, प्रजनक बीज और विवि फार्म के उत्पादनों की गुणवत्ता पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। प्रशासन के इस निर्णय से विवि की छवि धूमिल होने के साथ देेश के किसानों व देेश पर भी सीधा प्रभाव पड़ेगा, इसको तुरंं तरोकना होगा। साथ ही कहा कि ठेका कर्मियों की समस्याओं के समाधान होने तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने विवि के कुलपति डा. तेज प्रताप से ठेका कर्मियों की समस्याओं पर जल्द कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। धरना देने वालों में अजय सिंह, दान सिंह नयाल, नगर अध्यक्ष डा. महेन्द्र शर्मा, रवि कुशवाहा, कन्हैया लाल, खड़क सिंह टाकुली, प्रेम आर्या, राहुल जोशी, धीरज शर्मा, अनूप सिंह, मन्टू सिंह, सूरज गुप्ता, राकेेश उपाध्याय, अनुराधा जोशी, गुरूप्रीत, हाकिम, राजेश, प्रकााश वाल्मीकि, पन्नालाल, नागेन्द्र, मुस्लिम, आनंद व नरसिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed