{"_id":"5f58c9388ebc3e615a5d0ecc","slug":"udham-singh-nagar1599654200","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में जून 2021 से खत्म हो जाएगी कूड़े की समस्या","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रुद्रपुर में जून 2021 से खत्म हो जाएगी कूड़े की समस्या
रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते मेयर रामपाल सिंह।
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
रुद्रपुर। रुद्रपुर में कूड़ा निस्तारण के लिए प्रोसेसिंग प्लांट का निर्माण शुरू होने जा रहा है। दिल्ली की कंपनी के साथ नगर निगम ने एमओयू साइन कर लिया है। बुधवार को मेयर रामपाल सिंह ने प्रेस वार्ता कर कहा रुद्रपुर में जून 2021 से कूड़े की समस्या खत्म हो जाएगी। प्रोसेसिंग प्लांट में प्रतिदिन करीब 50 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण होगा। सभी 40 वार्डों के कूड़े का प्लान्ट में निस्तारण किया जाएगा। इससे रुद्रपुर की वर्षों पुरानी समस्या से निजात मिल सकेगी। फ्रांस की तकनीक से प्लांट का निर्माण किया जाएगा। प्रेस वार्ता में सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।