{"_id":"5f4cc1728ebc3e3cfd42d21c","slug":"udham-singh-nagar1598865777","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के खिलाफ प्रदर्शन करने आए थे कांग्रेसी, भुगतना पड़ा चालान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
विधायक के खिलाफ प्रदर्शन करने आए थे कांग्रेसी, भुगतना पड़ा चालान
विज्ञापन
रुद्रपुर कलेक्ट्रेट गेट के सामने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। दुष्कर्म के आरोप में फंसे द्वाराहाट भाजपा विधायक महेश नेगी के खिलाफ कलक्ट्रेट गेट के सामने सांकेतिक प्रदर्शन करना कॉंग्रेसियों को भारी पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ढंग से मास्क नहीं पहनने पर एसडीएम ने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष और पूर्व पालिका अध्यक्ष समेत आठ लोगों के 100-100 रुपये के चालान काट दिए। इससे कांग्रेसी भड़क गए और जमकर हंगामा काटा।
सोमवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले भाजपाई द्वारा शासित प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार की सबसे अधिक घटनाएं हो रही हैं। बताया कि भाजपा विधायक पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए आपनई और अपनी बच्ची के डीएनए टेस्ट की मांग की है। राज्य सरकार की राजनीतिक दबाव पर पुलिस प्रशासन पीड़ित महिला की एफ आई आर तक दर्ज नहीं कर रही है। जगदीश तनेजा ने कहा कि कांग्रेसियों का प्रदर्शन पूरे प्रदेश में सांकेतिक रूप से चल रहा है। एसडीएम विशाल मिश्रा ने सत्ता के दबाव में आकर आठ कांग्रेसियों का चालान काट दिया है। बताया कि वह डीएम के माध्यम से राज्यपाल को विधायक पर कार्यवाही करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने आए थे। बाद में कांग्रेसी एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर वहां से चले गए। इधर, चालान की कार्यवाही को महानगर अध्यक्ष ने सत्ता के इशारे पर उत्पीड़न करार दिया है। वहां रवीन विश्वास, सोनू रस्तोगी, अमर सिंह, उमा सरकार, विजय अरोरा, सौरभ चलाना, सुरेश गौरी, सुनीता सैनी, राजेंद्र निषाद, सुशील मंडल, दलजीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन