फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   जांच में गौ मांस होने का खुलासा, तीन पर केस

जांच में गौ मांस होने का खुलासा, तीन पर केस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। तीन माह पहले पकड़े गए संदिग्ध मांस का बिसरा जांच में खुलासा हो गया है। गौ मांस की पुष्टि होने पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बीते 31 मई को कोतवाली पुलिस ने कल्याणी नदी रम्पुरा के पास ई-रिक्शा में तीन कुंतल संदिग्ध मांस पकड़ा था। पुलिस ने पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर मांस की जांच कराई थी। टीम ने मांस के सैंपल बिसरा जांच को भेज दिए थे। सोमवार को रिपोर्ट में गौ मांस की पुष्टि हुई थी। इसके बाद एसआई जीआर गोला ने आरोपी सलीम कुरैशी निवासी वार्ड नम्बर 15 किच्छा, उस्मान निवासी पहाड़गंज व फरीद उर्फ गुड्डू निवासी सीर गोटिया के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना एसआई भगवान गिरी गोस्वामी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed