फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Udham Singh Nagar police is on alert after the air strike by India on terrorist bases in Pakistan

आतंक पर अटैक के बाद यूएस नगर पुलिस अलर्ट: बॉर्डर पर हो रही चेकिंग, जिले की सीमा पर फोर्स तैनात; कार्रवाई तेज

Thu, 08 May 2025 12:12 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 08 May 2025 12:12 PM IST
सार

भारत की ओर से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हुई एयर स्ट्राइक के बाद जिला पुलिस अलर्ट है। जिले की सीमाओं पर वाहन चेकिंग की जा रही है। सीमाओं पर पुलिस बल की तैनात की गई है।

विज्ञापन
Udham Singh Nagar police is on alert after the air strike by India on terrorist bases in Pakistan
काशीपुर रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत की ओर से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हुई एयर स्ट्राइक के बाद जिला पुलिस अलर्ट है। जिले की सीमाओं पर वाहन चेकिंग की जा रही है। सीमाओं पर पुलिस बल की तैनात की गई है। भारतीय सेना ने मंगलवार रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की थी। इसके बाद गृह मंत्रालय की ओर से सभी प्रदेशों में अलर्ट जारी किया गया था। इसे लेकर जिला पुलिस भी सतर्क हो गई। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सभी थानों और चौकी प्रभारियों को जिले के बॉर्डर पर सघन चेकिंग कर असामाजिक तत्वों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में सभी जगहों पर चेकिंग की जा रही है।

विज्ञापन

बताया कि थाना क्षेत्र व बॉर्डर पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। अभी तक चेकिंग में कोईू संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला है। जिले में नियम उल्लंघन करने पर 200 से अधिक लोगों के चालान किए गए और 17 वाहनों को सीज किया गया है।

विज्ञापन

डाॅक्टर, नर्सिंग स्टाफ को नहीं मिलेगा अवकाश
भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुई युद्ध की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने की कवायद शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक और स्टाफ फिलहाल अवकाश पर नहीं जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को मेडिकल कॉलेज परिसर में कॉलेज के प्राचार्य/डीन प्रो. केएस शाही की अध्यक्षता और सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल व जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरके सिन्हा की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य व्यवस्था और तैयारी पर मंथन किया गया। डॉ. शाही ने बताया कि बर्न वार्ड की व्यवस्था मुकम्मल करा दी गई है। अस्पताल के वार्डों में पूरी व्यवस्था करा दी गई है। हादसे में घायल और झुलसने वाले लोगों का तत्काल इलाज किया जाएगा।

बताया कि मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल परिसर में हर समय एंबुलेंस तैयार रहेगी। अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टरों और स्टाफ को मौजूद रहना होगा। किसी को भी अवकाश नहीं मिल पाएगा। बताया कि जिला अस्पताल के पीएमएस नियमित रूप से अस्पताल की व्यवस्था का जायजा लेंगे। बृहस्पतिवार को एक बार फिर व्यवस्थाओं को परखा जाएगा। बैठक में एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक, एसीएमओ डॉ. राजेश आर्या आदि मौजूद थे।

आरपीएफ ने फ्लैग मार्च कर दिए आवश्यक निर्देश
काशीपुर में रेलवे सुरक्षा बल की ओर से फ्लैग मार्च कर यात्रियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बुधवार शाम आरपीएफ निरीक्षक सुखवंत सिंह के नेतृत्व में आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने रेलवे स्टेशन पर फ्लैग मार्च किया। आधुनिक हथियारों और सुरक्षा कवच से लैस जवानों ने प्लेटफार्म और यार्ड में मार्च किया। इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों से ट्रेन में ज्वलनशील पदार्थ ले जाने और संदिग्ध वस्तु व व्यक्ति दिखने पर आरपीएफ को सूचित करने की अपील की। वहां पर आरपीएफ एसआई सत्यवीर सिंह समेत अन्य जवान मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed