{"_id":"641c9e9b6b7a0030040fc5f4","slug":"tyre-truck-police-rudrapur-news-c-8-1-91199-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: टायर खरीदने वाला दबोचा, ट्रक का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: टायर खरीदने वाला दबोचा, ट्रक का नहीं लगा सुराग
Fri, 24 Mar 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
56 लाख रुपये के टायर ले कर फरार हुआ है ट्रक चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। पिछले दिनों 56 लाख रुपये के टायर से भरे ट्रक को ले कर भूमिगत हुए चालक और परिचालक का अब तक सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने टायरों को खरीदने वाले एक व्यक्ति को दबोचा है।
चार मार्च को अलायंस कॉलोनी निवासी हरीश मुंजाल ने तहरीर में बताया था कि वह ट्रांसपोर्टर हैं। उनका एक ट्रक लक्सर की कंपनी से टायर भरने गया था। टायरों को जमशेदपुर जाना था लेकिन ट्रक वहां नहीं पहुंचा। करीब 18 दिनों से जांच में जुटी पुलिस अब तक सुराग नही लगा सकी है।
पुलिस ने डिढ़ोली जिला अमरोहा(यूपी) निवासी तस्बूर अली को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस को चोरी किए हुए 248 टायर मिले हैं लेकिन ट्रक और चालक के बारे में पुलिस को अब तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि ट्रक के चालक और परिचालक ने तस्बूर को टायर बेचे थे। वह फल की आढ़त का काम करता है और उसकी गोदाम से टायर बरामद हुए हैं। एसएचओ विक्रम राठौर का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार होंगे।