{"_id":"668bd9dc12b2d1cef2064e60","slug":"two-youths-died-due-to-drowning-in-khatima-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूब गई दो जिंदगियां: जलभराव में फंसे परिवार को बचाने के चक्कर में खुद की गवां दी जान, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूब गई दो जिंदगियां: जलभराव में फंसे परिवार को बचाने के चक्कर में खुद की गवां दी जान, परिवार में मचा कोहराम
Mon, 08 Jul 2024 05:54 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 08 Jul 2024 05:54 PM IST
सार
खटीमा के हल्दी गांव के दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक जलभराव में फंसे परिवार को बचाने के लिए गए थे।
विज्ञापन
डूब गई दो जिंदगियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खटीमा के हल्दी गांव के दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक जलभराव में फंसे परिवार को बचाने के लिए गए थे।
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश के बीच हल्दी गांव में हुए जलभराव में एक परिवार फंसा था। हल्दी निवासी प्रिंस कुमार (18) पुत्र राम कृपाल और सन्नी (20) पुत्र धर्मेंद्र कुमार कुछ युवकों के साथ परिवार को बचाने के लिए गए थे। इस दौरान दोनों युवक पानी में डूब गए।
विज्ञापन
ये पढ़ें- PHOTOS: बारिश के आगे बेबस जिंदगी, 87 घरों और दुकानों में घुसा मलबा और पानी; तस्वीरों में देखिए तबाही का मंजर
विज्ञापन
सूचना मिलने पर तहसीलदार हिमांशु जोशी राजस्व टीम और एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की सहायता से एसडीआरएफ ने रेस्क्यू के दौरान दोनों युवकों के शव पानी में बरामद किए। दोनों युवक तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। विधायक भुवन कापड़ी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेज दिया गया है।