{"_id":"657f43b264519a4b9404a164","slug":"two-youth-riding-a-bike-died-due-to-car-collision-bazpur-news-c-235-1-ksp1002-5728-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
Mon, 18 Dec 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
हरीश शर्मा की फाइल फोटो
विज्ञापन
बाजपुर। गांव शिवपुरी में कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक शादी समारोह में हलवाई का काम करने जा रहे थे। घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया।
रविवार सुबह छह बजे बाजपुर के मोहल्ला केशवनगर निवासी हरीश शर्मा (27) अपने चकरपुर निवासी साथी संजय कुमार (25) के साथ एक शादी में कारीगरी के लिए जा रहा था। बेरिया दौलत रोड स्थित गांव शिवपुरी के पास सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संजय की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल हरीश को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
संजय कुमार मूल रूप से चंडीगढ़ का रहने वाला था। वह चकरपुर में किराए के मकान में रहता था। सीओ ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक और कार को कब्जे में ले लिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयर बैग खुल गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।