फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two women entrepreneurs honored on Women Farmers' Day

Udham Singh Nagar News: महिला किसान दिवस पर दो उद्यमी महिलाओं को किया सम्मानित

Fri, 16 Oct 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 16 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two women entrepreneurs honored on Women Farmers' Day
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने जवाहरनगर में महिला किसान दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम में कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला उद्यमी राधा पांडेय और बबली कोरंगा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना की इकाई समन्वयक डॉ. मनीषा गहलौत ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को स्थानीय संसाधनों के समुचित उपयोग और पर्यावरण के अनुकूल कृषि तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। प्रोफेसर डॉ. सुनीता टी. पांडेय ने प्राकृतिक खेती के महत्व, मृदा स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों की जानकारी दी। डॉ. सीमा क्वात्रा ने श्रम-बचत उपकरणों का प्रदर्शन किया। डॉ. अनिल कुमार ने चिप्स जैसे उत्पादों के लघु स्तर पर प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन की संभावनाएं बताईं। वहां कुलसचिव डॉ. दीपा विनय, शोध टीम की डॉ. बीनू सिंह, डॉ. कल्पलता पंत, डॉ. संज्ञा सिंह, पूजा साह आदि थे। संवाद
विज्ञापन

इनसेट
रुद्रपुर में 50 महिला किसानों को किया सम्मानित
रुद्रपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर विकास भवन सभागार में सम्मान समारोह हुआ। इसकी अध्यक्षता सीडीओ दिवेश शाशनी ने की। कार्यक्रम में कृषि समेत अन्य विभागों की प्रगतिशील महिला किसानों ने भाग लिया। उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं ने खेती में आने वाली चुनौतियों और सफलता की कहानियां साझा कीं। अधिकारियों ने आधुनिक तकनीक अपनाने और आय बढ़ाने का आह्वान किया। कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए 50 महिला किसानों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीके यादव, किसान सीमा रानी, कविता तिवारी, पवित्रा राणा, मनदीप कौर, मिथलेश आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed