फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two tractor-trolleys laden with rice caught, driver absconding

चावल से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ी, चालक फरार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two tractor-trolleys laden with rice caught, driver absconding
काशीपुर। पुलिस ने चावल से लदी दो ट्रैक्टर -ट्रालियां कब्जे में ली हैं। पुलिस को देखकर दोनों वाहनों के चालक व अन्य लोग वहां से खिसक लिए। नायब तहसीलदार और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर चावल के बारे में जांच की। यह चावल सरकारी होने का अंदेशा जताया जा रहा है। खाद्य विभाग आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से कोतवाली पुलिस को सूचना मिल रही थी कि काशीपुर से सरकारी खाद्यान्न ले जाकर महुआखेड़ागंज स्थित एक राइस मिल में बेचा जा रहा है। इस सूचना पर कोतवाल मनोज रतूड़ी ने दो बार खाद्यान्न से लदे वाहनों का पीछा किया लेकिन रात के अंधेरे के चलते पुलिस को सफलता नहीं मिली। बुधवार तड़के चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि दो ट्रैक्टर-ट्रालियों से चावल निजी राइस मिल ले जाया जा रहा है। माल लादने से पहले सरकारी वारदाना भी बदल दिया गया है।
विज्ञापन

इस सूचना पर कोतवाल ने दोनों वाहनों का पीछा किया। शक होने पर दोनों चालक ट्रालियों को मंडी समिति में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लेकर कुंडा थाने में खड़े करा दिए। सूचना पर नायब तहसीलदार राकेश कुमार, वरिष्ठ पूर्ति निरीक्षक आशुतोष भट्ट और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विनोद तिवारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरओ विनोद तिवारी ने बताया कि अभी किसी भी व्यक्ति ने माल को लेकर कोई दावा नहीं किया गया है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed