फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two smugglers including a gangster arrested with opium in kichha

Uttarakhand News: अफीम के साथ गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार, बहेड़ी से अफीम लेकर किच्छा पहुंचे थे तस्कर

Thu, 06 Nov 2025 11:33 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 06 Nov 2025 11:33 AM IST
सार

किच्छा में पुलिस और एसटीएफ ने तीन किलो अफीम के साथ नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर बहेड़ी के रहने वाले हैं जिसमें एक बहेड़ी थाने का गैंगस्टर है। 

विज्ञापन
Two smugglers including a gangster arrested with opium in kichha
अफीम के साथ गैंगस्टर समेत दो तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किच्छा में पुलिस और एसटीएफ ने तीन किलो अफीम के साथ नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर बहेड़ी के रहने वाले हैं जिसमें एक बहेड़ी थाने का गैंगस्टर है। तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

बुधवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को किच्छा पुलिस व एसटीएफ ने संयुक्त टीम से इंस्पेक्टर एमपी सिंह के नेतृत्व में दरऊ चौकी क्षेत्र में दबिश दी। गिद्वपुरी को जाने वाले रास्ते पर निर्माणाधीन फ्लोर मिल के पास टीम को देखकर बाइक सवार दो युवक भागने की कोशिश करने लगे। घेराबंदी कर युवकों को पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


तलाशी लेने पर बाइक सवारों के पास से 3.08 किलो अफीम बरामद हुई। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम ग्राम बहीपुर, थाना बहेड़ी निवासी सलीम व शेर मोहम्मद बताया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अफीम को बहेड़ी से लेकर आ रहे थे। यहां किसी व्यक्ति को उसकी सप्लाई करनी थी। एसएसपी ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया है। सलीम पर बहेड़ी थाने में 40 लाख रुपये की डकैती व गैंगस्टर समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed