फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two smugglers arrested with heroin in a joint operation by STF and police in rudrapur

Udham Singh Nagar News: एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 262 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 07 Mar 2025 01:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 07 Mar 2025 01:16 PM IST
सार

उत्तराखंड एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 262 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों अभियुक्त बरेली के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Two smugglers arrested with heroin in a joint operation by STF and police in rudrapur
हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड एसटीएफ (एंटी नारकोटिक्स) और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 262 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों अभियुक्त बरेली के रहने वाले हैं और बरेली से हेरोइन लेकर रुद्रपुर पहुंचे थे।

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट, पवन स्वरूप के नेतृत्व में बृहस्पतिवार की देर शाम को थाना किच्छा क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई की गई। इस दौरान आजाद नगर स्थित शिव मंदिर के सामने दरऊ, किच्छा के पास से दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से 262 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई।

विज्ञापन

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे यह हेरोइन शाहबुद्दीन से लेकर आए हैं, जो रायनवादा, बरेली का रहने वाला है। इसके अलावा पूछताछ में कई अन्य ड्रग्स तस्करों के नाम सामने आए हैं, जिन पर अलग से कार्रवाई की जाएगी। अभियुक्तों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. चमन बाबू (30) पुत्र नेम चंद, निवासी रायनवादा, थाना बहेड़ी, जिला बरेली। 

  2. मोहम्मद शादाब अंसारी (23) पुत्र मोहम्मद यूनिस अंसारी, निवासी मुंडिया जागीर, थाना देवरनियां, जिला बरेली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed