{"_id":"670a5d8afa70906e450e56f0","slug":"two-smugglers-arrested-with-14-84-grams-of-smack-in-kichha-udham-singh-nagar-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 14.84 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 14.84 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Sat, 12 Oct 2024 04:59 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:59 PM IST
सार
किच्छा में पुलिस ने स्मैक तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 14.84 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किच्छा में पुलिस ने स्मैक तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 14.84 ग्राम स्मैक बरामद हुई। शुक्रवार शाम एसआई अर्जुन सिंह ने टीम के साथ पुरानी तहसील के खंडहर में दो संदिग्ध लोग देखे। शक होने पर पुलिस ने पुराना गल्ला मंडी निवासी संजू से 7.52 ग्राम स्मैक, 300 रुपये व एक मोबाइल और कुरैशी मोहल्ला निवासी सराफत से 7.32 ग्राम स्मैक व 350 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
आरोपियों ने बताया कि बहेड़ी में जंजीरा नाम के व्यक्ति से स्मैक लाकर शहर के बेचते हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन