{"_id":"640dfd320f06d9df250c7c6a","slug":"two-real-brothers-raped-a-girl-of-haldwani-rudrapur-news-c-8-1-79340-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: पत्नी की देखभाल के लिए रखी युवती से दो सगे भाइयों ने किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: पत्नी की देखभाल के लिए रखी युवती से दो सगे भाइयों ने किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई पीड़िता
Mon, 13 Mar 2023 06:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
Updated Mon, 13 Mar 2023 06:12 PM IST
सार
युवती करीब एक वर्ष पहले खेड़ा क्षेत्र में अपने परिचित के घर आई थी। आरोप है कि वहां पर तौफीक ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई थी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रुद्रपुर में दो भाइयों पर घर आई हल्द्वानी की युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। उनके इस दुष्कर्म से युवती गर्भवती हो गई। हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाने में दोनों भाइयों और उनकी मां के खिलाफ दर्ज जीरो एफआईआर को रुद्रपुर कोतवाली में स्थानांतरित किए जाने के बाद पुलिस ने तीनों कोे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
युवती करीब एक वर्ष पहले खेड़ा क्षेत्र में अपने परिचित के घर आई थी। आरोप है कि वहां पर तौफीक ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई थी। युवती आरोपी की गर्भवती पत्नी की देखभाल के लिए बुलाई गई थी। मामला खुला तो आरोपी की मां जमिलन ने पीड़िता की शादी छोटे बेटे से कराने का भरोसा दिया था। युवती फिर रुद्रपुर आई तो छोटे भाई आरिफ ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
बाद में मां ने छोटे बेटे के साथ पीड़िता की शादी कराने से इनकार कर दिया। इधर, पीड़िता ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाने में तौफिक, आरिफ और उनकी मां जमिलन के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को रुद्रपुर कोतवाली स्थानांतरित कर दिया। एसआई नेहा राणा ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ विक्रम राठौर ने बताया कि तीनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन