फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   two people lost Rs. 1.92 lakh after falling prey to cyber fraudsters in rudrapur

Uttarakhand News: साइबर ठगों के झांसे में आकर, दो लोगों ने गवाएं 1.92 लाख रुपये

Thu, 01 Jan 2026 10:39 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 01 Jan 2026 10:39 PM IST
सार

साइबर ठगों के झांसे में आकर दो लोगों ने 1.92 लाख रुपये गंवा दिए। साइबर क्राइम थाने में दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
two people lost Rs. 1.92 lakh after falling prey to cyber fraudsters in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

साइबर ठगों के झांसे में आकर दो लोगों ने 1.92 लाख रुपये गंवा दिए। साइबर क्राइम थाने में दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

भूरारानी निवासी एक महिला ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दी तहरीर में कहा कि बीते एक दिसंबर को अनजान व्यक्ति ने कॉल कर बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य कार्यालय करोलबाग दिल्ली से बात कर रहा है। महिला ने उसके झांसे में आकर खाता संख्या, आइएफएससी कोड, एटीएम कार्ड नंबर आदि बता दिए। शाम को पता चला कि दो बार में 1.30 लाख रुपये खाते से निकाल लिए गए।

विज्ञापन

वहीं रुद्रपुर के हंस विहार कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने साइबर क्राइम थाने में दी तहरीर में कहा कि उसे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से आरटीओ चालान के नाम से एक एप्लीकेशन का लिंक प्राप्त हुआ। लिंक डाउनलोड करने पर मेरे फोन का एक्सेस पूर्ण रूप से किसी अज्ञात व्यक्ति के पास चला गया। बीते नौ नवंबर को बैंक खाते से रकम निकलने की जानकारी मिली। उसके खाते से 62,000 रुपये निकाल लिए गए। इन लोगों ने साइबर ठगों का पता लगाकर रकम वापस दिलाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed