{"_id":"5c0c12fabdec2241a32303f4","slug":"two-people-killed-in-scooty-and-bike-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी और बाइक की टक्कर में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी और बाइक की टक्कर में दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बड़े भाई को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
ग्राम उदोवाला भगतपुर मुरादाबाद निवासी अय्यूब (25) पुत्र आबिद हुसैन अपने तहेरे भाई मुजाहिद के साथ ठाकुरद्वारा में रहकर कई महीनों से कोचिंग कर रहा था। अय्यूब का छोटा भाई महबूब (20) कमरे पर आया हुआ था। शनिवार की शाम दोनों भाई बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। बाइक महबूब चला रहा था जबकि अय्यूब पीछे बैठा था।
विज्ञापन
ग्राम लालपुर बरहई थाना भगतपुर के पास सामने से आ रहे तीन पहिया वाली स्कूटी पर सवार दिव्यांग तीरथ (30) पुत्र चेतराम निवासी ग्राम ढकिया गुलाबो काशीपुर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार दिव्यांग तीरथ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची थाना भगतपुर पुलिस ने बाइक सवार दोनों घायल भाइयों को काशीपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने अय्यूब को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
मृतक अय्यूब ने अपने पीछे माता पिता, दो भाई, दो बहनों को रोते बिलखते छोड़ा है। बताया जाता है कि मृतक अय्यूब का यूपी पुलिस में चयन हुआ था। एसओ भोजपुर प्रिंस शर्मा ने बताया कि घटना में तीन पहिया स्कूटी सवार दिव्यांग तीरथ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार अय्यूब की मौत काशीपुर सरकारी अस्पताल ले जाते समय हो गई। दोनों मृतकों के परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए।