फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two people die in road accident in Nanakmatta

Road Accident: बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को रौंदा, मृतकों में एक व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष का छोटा भाई

Tue, 01 Oct 2024 12:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नानकमत्ता
अमर उजाला नेटवर्क, नानकमत्ता Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 01 Oct 2024 12:41 PM IST
सार

सिसईखेड़ा जा रहे व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष के भाई की बाइक को हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसमें व्यापारी नेता के भाई और बाइक सवार दूसरे व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन
Two people die in road accident in Nanakmatta
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

सिसईखेड़ा जा रहे व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष के भाई की बाइक को हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसमें व्यापारी नेता के भाई और बाइक सवार दूसरे व्यक्ति की मौत हो गई। एयरबैग खुलने से कार सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। रविवार रात प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष मन्नु चौहान का छोटा भाई कृष्ण विहार काॅलोनी नानकमत्ता निवासी सन्नी चौहान (30) पुत्र सुरेश चौहान बाइक से सिसईखेड़ा जा रहा था। उसके साथ गांव भिड़ारा मझोला थाना न्यूरिया पीलीभीत निवासी सर्वेश कुमार (45) पुत्र कालीचरन भी था।
 

नगर के लिंक मार्ग से वह जैसे ही कट पार कर हाईवे पर पहुंचे, सितारगंज की ओर से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। कार की रफ्तार रफ्तार इतनी तेज थी कि वह बाइक को रौंदते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। वहीं बाइक के परखचे उड़ गए। हादसे के बाद सर्वेश उछलकर सड़क किनारे खंती में जा गिरा। वहीं सन्नी भी अचेत हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस पर थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने 108 एंबुलेंस की सहायता से सन्नी को अस्पताल भिजवाया। सर्च लाइट की रोशनी में घटनास्थल का निरीक्षण करने पर सर्वेश खंती में पड़ा मिला। पुलिस ने उसे दूसरे वाहन से अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक सन्नी की पत्नी लक्ष्मी देवी व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिवारों के सुपुर्द कर दिए हैं। इधर एयरबैग खुलने से कार सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद वह कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक सन्नी की पत्नी लक्ष्मी देवी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिवारों के सुपुर्द कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन को कब्जे में ले लिया है। मृतकों के परिजनों की तरफ से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- विमल रावत, सीओ खटीमा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed