फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two parties fight

Udham Singh Nagar News: रंजिश में दो सगे भाइयों को किया घायल, केस दर्ज

Sun, 07 Sep 2025 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 07 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Two parties fight
काशीपुर। ग्राम फिरोजपुर निवासी अरविंद सिंह ने कोतवाली पुलिस में तहरीर सौंपी। बताया कि एक सितंबर की रात लगभग आठ बजे वह अपने भाई अतुल सिंह के साथ गांव के ही रामरूप के दुकान पर पकौड़ी खाने गया था। रामरूप, उसका बेटा मोहित, पत्नी नीतू और बेटी पायल वहां आ धमके। इन लोगों ने आते ही उसके भाई अतुल से अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों भाई के साथ उन लोगों ने मारपीट की। इस दौरान हमलावरों ने किसी नुकीली वस्तु से अतुल पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप लगाया कि रामरूप व उसका परिवार उनसे पुरानी रंजिश रखता है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर दो महिला समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed