फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two leopard cubs found in sugarcane field, panic among people

Udham Singh Nagar News: गन्ने के खेत में तेंदुए के दो शावक मिले, लोगों में दहशत

Tue, 09 Apr 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 09 Apr 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Two leopard cubs found in sugarcane field, panic among people
जसपुर में गन्ने के खेत में तेंदुए के शावक। संवाद
जसपुर। गन्ने के खेत में तेंदुए के दो शावक मिलने से किसानों में खलबली मच गई। श्रमिक शावकों को प्लास्टिक के कट्टे में रखकर पर बैठा कर अपने घर चले आए।
विज्ञापन

आसपुर गांव निवासी अध्यक्ष ब्रह्मानंद लाहौरी ने बताया कि मंगवार सुबह करीब आठ बजे वह श्रमिकों के साथ अपने खेत पर गन्ना काट रहे थे। खेत में दो शावक दिखाई दिए। श्रमिकों के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे किसान भी पहुंच गए। उन्होंने गन्ने की पत्ती और प्लास्टिक के कट्टे को बिछाकर उसमें शावकों को रखकर छोड़ गए ताकि तेंदुआ उन्हें अपने साथ ले जा सके।

ग्राम प्रधान लाहौरी ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें और किसानों को तेंदुआ खेतों में दिखाई दिया था। उन्होंने वन अधिकारियों को सूचना देकर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। उधर ग्रामीणों ने खेतों पर बच्चों और महिलाओं को भेजना बंद कर दिया है। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed