{"_id":"62741950a40b4370551560eb","slug":"two-lakhs-cheated-in-the-name-of-sending-reward-points-in-credit-card-rudrapur-news-hld4616822179","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेडिट कार्ड में रिवार्ड प्वाइंट भेजने के नाम पर दो लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेडिट कार्ड में रिवार्ड प्वाइंट भेजने के नाम पर दो लाख ठगे
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्रेडिट कार्ड में रिवार्ड प्वाइंट भेजने के नाम पर साइबर ठग ने स्वयं को बैंक को कस्टमर केयर कर्मचारी बताकर एक खाताधारक से करीब दो लाख रुपये ठग लिए। साइबर ठग ने क्रेडिट कार्ड की सारी डिटेल लेने के बाद खाते से रकम उड़ाई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रीत विहार फाजलपुर मेहरोला निवासी रामजी शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक निजी बैंक में उनका खाता है जिसका क्रेडिट कार्ड भी वे इस्तेमाल करते हैं। पांच अप्रैल को उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह बैंक का कस्टमर केयर कर्मचारी बोल रहा है। उसने कहा कि उन्हें क्रेडिट कार्ड मेेें रिवार्ड प्वाइंट मिले हैं।
इस पर उसने कार्ड की डिटेल मांगी। उन्होंने झांसे में आकर साइबर ठग को कार्ड की सारी डिटेल बता दी। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड में पड़े एक लाख 98 हजार 29 रुपये उड़ा लिए गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।