फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two lakh gram swaraj fighters will become part of Parivartan Kumbh

दो लाख ग्राम स्वराज सैनानी बनेंगे परिवर्तन कुंभ का हिस्सा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two lakh gram swaraj fighters will become part of Parivartan Kumbh
सितारगंज में पत्रकार वार्ता करते खूब सिंह विकल। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। लखनऊ के रमाबाई मैदान में 17 से 19 नवंबर तक होने वाले परिवर्तन महाकुंभ में उत्तराखंड के 30 हजार ग्राम स्वराज सेनानी भाग लेंगे। ग्राम स्वराज मंच के उत्तराखंड संयोजक खूब सिंह विकल ने बताया कि महाकुंभ में भाग लेने देश-विदेश से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

तीन दिन तक होने वाला परिवर्तन कुंभ अलग-अलग स्थानों में होगा। कुंभ होने तक आरएसएस के सह सर कार्यवाह डॉ. कृष्णा गोपाल मौजूद रहेंगे। यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ सिंह प्रकाश पर्व आयोजन समिति के संरक्षक बनाए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को उत्तराखंड संयोजक विकल ने बताया कि परिवर्तन कुंभ में पूरे देश से करीब दो लाख स्वराज सेनानी व अन्य लोग भाग लेंगे। इनमें 20 देशों के तीन हजार अप्रवासी भारतीय भी शामिल हैं। कुंभ के दो दिन पहले 15 नवंबर को ही युवा प्रबंधक लखनऊ पहुंचेंगे। जो सामूहिक बैठकों में भाग लेंगे और फिर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 नवंबर को शाम चार बजे महानगर में विशाल बाइक रैली निकलेगी। छह बजे दर्शनीय प्रदर्शनी का उद्घाटन 8:30 बजे एकल सुरताल सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 17 नवंबर को अलग-अलग स्थानों से शोभा यात्राएं निकलेंगी। 11 बजे से सायं तीन बजे तक पूज्य गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर स्वराज सेनानी सम्मेलन का आयोजन होगा। वहीं, 18 व 19 नवंबर को होने वाले विभिन्न आयोजन डॉ. आंबेडकर सभागार, डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ में आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed