फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two killed, one injured in road accidents

Udham Singh Nagar News: सड़क हादसों में दो की मौत

Tue, 16 Apr 2024 05:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 16 Apr 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Two killed, one injured in road accidents
मंगत सिंह की फाइल फोटो
रुद्रपुर। कार और बाइक की टक्कर में बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

ग्राम बिंदुखेड़ा निवासी किसान मंगत सिंह (70) रविवार शाम गाय के लिए भूसा लेने बाइक से भूरारानी गए थे। लौटते समय भूरारानी के पास ही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मंगत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस के साथ परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। उनकी छह बेटियां हैं, जिनमें से पांच की शादी हो चुकी है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में लिया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।

अज्ञात वाहन ने स्क्रैप व्यापारी को मारी टक्कर

किच्छा। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नयागांव सितारगंज निवासी बुंदन (50) पुत्र नफर अली स्क्रैप का कारोबार करते हैं। रविवार देर शाम वह रुद्रपुर से बाइक पर घर लौट रहे थे। इनटार्क कंपनी के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। लोग बुंदन को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


दुर्घटना में महिला सहित दो घायल

किच्छा। किशनपुर निवासी राम मित्र सोमवार को बाइक से रुद्रपुर से किच्छा की ओर आ रहा था। पनचक्की के निकट सड़क पार कर रही चुकटी निवासी काजल मंडल से बाइक टकरा गई। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। उनका घायलों का सीएचसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed