फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   two JCB Seized

शांतिपुरी में अवैध खनन दो जेसीबी सीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
two JCB Seized
शांतिपुरी में सीज की गई जेसीबी मशीनें। - फोटो : RUDRAPUR
शांतिपुरी। कोटखर्रा क्षेत्र में बुधवार को अवैध खनन में दो जेसीबी मशीनों को सीज किया गया। मौके पर पहुंची राजस्व की टीम को दो जेसीबी मशीनों का अवैध खनन में इस्तेमाल होता नजर आया। टीम को देख चालक जेसीबी मशीनों को लेकर भागने लगे। उनका पीछा करने के दौरान राजस्व विभाग की टीम का वाहन नदी में फंस गया। इस दौरान गाड़ी में सवार पटवारी दीपक गेड़ा को मामूली चोटें भी आईं। जेसीबी मशीनों को पकड़ने के दौरान अचानक ब्रेक लगने से दोनों मशीनें आपस में टकराईं।
विज्ञापन

तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने बताया कि मिट्टी की अनुमति की आड़ में अवैध रूप से रेते की खुदाई की जाने की शिकायतें मिली थीं। ग्राम कोटखर्रा में 2000 घनमीटर मिट्टी खोदने की अनुमति दी गई थी लेकिन अधिक मिट्टी का उठान किया गया था। अवैध खनन में दोनों जेसीबी मशीनों को सीज कर दिया है। टीम में खान अधिकारी डॉ. अमित गौरव, कानूनगो अशोक कुमार, तनुजा बोरा, संजय आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed